logo

पालतू सूअर कर रहे फसल बर्बाद,किसान परेशान

प्रखंड क्षेत्र के नदियामी पंचायत के बड़कीगाछी टोला में इन दिनों सुअरों का आतंक मचा हुआ है। एक साथ बड़ी संख्या में सूअर फसलों को तबाह कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि सूअर पालक अपने सूअर गांव में छोड़ गए हैं। उन्हें कई बार किसानों द्वारा फसल नुकसान होने की बात कही गई है लेकिन उनका इस ओर कोई ध्यान नहीं है।किसान मधुकांत चौधरी,बउवा चौधरी,महाकांत चौधरी, दिगंबर चौधरी ने बताया कि 15-20 की तादाद में सूअर खेतों में घुसते हैं और फसलों को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार सूअर पालक को इस संबंध में अवगत कराया है।किसानों के आक्रोश को देखते हुए कुछ जानवरों को पकड़ ले जाते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद फिर सुअरों को गांव में छोड़ देते हैं।सूअर मुंग,सब्जी,प्याज और साग की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।किसानों ने कहा कि सूअर पालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उससे फसल नुकसानी का मुआवजा दिलवाने की मांग रखेंगे।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव से सूअरों को पकड़ने की मांग की है।

0
951 views